राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित उखङा आर्दश हिंदी हाई स्कूल के आठ कबड्डी खिलाडियों को डीएसटीपीएस डीवीसी ने जूते और ट्रेकसूट दिए

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित उखङा आर्दश हिंदी हाई स्कूल के आठ कबड्डी खिलाडियों को डीएसटीपीएस डीवीसी ने जूते और ट्रेकसूट दिए

दुर्गापुर(अमन राय) :उखङा आर्दश हिन्दी हाई स्कूल के आठ कबड्डी खिलाडियों को शनिवार को स्कूल प्रांगण में डीएसटीपीएस डीवीसी अंडाल ने ट्रेकसूट और जूते देकर प्रोत्साहन किया। ये सभी ८ खिलाडी उखङा आर्दश हिंदी हाई स्कूल के पढाई कर रहे छात्र है और बेहद ही गरीब परिवार से आते है , इनका चयन राज्यस्तरीय चैम्पियनशिप जो कोलकाता के टेंट मैदान में दिनांक ४ दिसंबर को हो रहा है , ये सभी खिलाडी पश्चिम बर्दवान को रिप्रेजेंट कर रहे हैं , शनिवार को उक्त सभी खिलाडी को डीएसटीपीएस सीएसआर की तरफ से खेल किट देकर प्रोत्साहित किया गया और सफलता की कामना की गयी। इस अवसर पर अंडाल डीएसटीपीएस डीवीसी के सीएसआर प्रबंधक मो शमीम अहमद और संयुक्त निदेशक पतरस हंसदक के अलावा स्कूल के शिक्षक वसीम अहमद, चंदन विश्वकर्मा, विशाल कुमार श्रीवास्तव, शक्ति विश्वकर्मा मौजूद थे। मो शमीम अहमद ने कहा कि डीवीसी डीएसटीपीएस अंडाल सीएसआर के तहत विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य करते आ रहे है।उन्होंने कहा कि जैसे ही मालूम चला कि इस स्कूल के आठ बच्चे कोलकत्ता कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जा रहे है।लेकिन इन लोगो के पास पहनने के लिए जूता और ट्रेकसूट नही है।तो हमारे परियोजना प्रधान श्री सुनील प्रसाद एवं उपमहाप्रबंधक ( मासा) बिस्वनाथ जोआरदार ने इन बच्चो को हौसला अफजाई करने के लिए ट्रेकसूट और जूते देने का निर्णय लिया।बच्चों को खेल के प्रति लगाव रहे और आने वाले दिनों में राज्य ही नही बल्कि देश के लिए भी प्रतिनिधित्व करें।मालूम हो कि उखङा आर्दश हिन्दी हाई स्कूल से अंडर 14 के लिए रौशनी कुमारी बंटी पासवान, सुनील राजभर, मौ फैज अंसारी, सागर कुमार साव,तारक शर्मा,सोहनी भूइयां और राहुल कुमार साव का चुनाव पश्चिम वर्धमान कबड्डी एसोसिएशन टीम से कोलकत्ता में खेलने का मौका मिला है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0